जहानाबाद: काको नगर परिषद क्षेत्र में डायरिया फैलने की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने रविवार को खुद इलाके का निरीक्षण किया. गलियों में गंदगी, ओवरफ्लो नालियां और टूटी पाइपलाइन देखकर डीएम का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने नगर परिषद और जल नलकूप विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. वायरल वीडियो में डीएम एक अधिकारी से कहती हैं, "तुम काम नहीं करोगे तो तुम्हारा बाप करेगा... तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगी, बदतमीज आदमी!" डीएम ने साफ कहा कि यदि लापरवाही