Minister Irfan Ansari Making Jhalmudi: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंत्री जी झालमुढ़ी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जामताड़ा जिले का है. यहां मंत्री महोदय एक फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक झालमुढ़ी बेचने वाले पड़ी. जिसके बाद मंत्री जी उसके ठेले पर गए