केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने अपने बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को सलाह दी कि सांसद और विधायक अपने फंड से 10 प्रतिशत कमीशन लेते हैं, तुम भी लो. मांझी ने कहा कि वे खुद अपने सांसद फंड के कमीशन से पार्टी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर 5 करोड़ का फंड मिलता है, तो