Published: Dec 22, 2025, 07:00 PM IST|Updated: Dec 22, 2025, 07:00 PM IST
बिहार के गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक सभा को संबोधित किया और उसके बाद गरीबों को कंबल भी बांटा. इस दौरान उन्होंने विचित्र बातें कहीं. उन्होंने कहा कि रतिया के 10 बजे के बाद जो लोग दारू पीते हैं, वो लोग बड़े लोग होते हैं और उनकी उन्नति होती है. दारू अच्छी चीज नहीं है, लेकिन 10 बजे के बाद सेवन करने से उन्नति होती है.