)
Khan Sir Reception Party Video: खान सर ने पटना में अपनी शादी का रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में वीआईपी गेस्ट पहुंचे थे. मगर, एक शख्स ऐसा पहुंचा जो गोल्ड से लढ़ा हुआ था. शरीर पर बस सोना ही सोना नजर आ रहा था. गोल्डन मैन को देखने के बाद हर कोआ ये जानना चाह रहा हैं कि आखिर कौन शख्स हैं ये जो पांच किलो सोना पहनकर पहुंचा. दरअसल, 2 जून की रात पटना के एक बड़े और शानदार बैंक्वेट हॉल में खान सर का रिसेप्शन रखा गया था. इसमें एंट्री होती है गोल्ड मैन की. ये खास मेहमान कोई और नहीं, बल्कि बिहार के 'गोल्ड मैन' प्रेम सिंह थे. प्रेम सिंह ने सिर से लेकर पैर तक सोना पहना हुआ था. इस पर खान सर ने कहा कि ई बिहार के गोल्ड मैन हैं, सोना-वोना पूरा पहनकर रखते हैं.