)
Khan Sir: खान सर वैसे तो शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि हासिल कर चुके हैं, लेकिन शिक्षक दिवस के दिन एएनआई से बातचीत में वे कुछ ऐसा बोल गए, जो तथ्यात्मक रूप से सही नहीं था. खान सर ने कहा, 'जिस तरह दिवाली से पहले पीएम मोदी ने जीएसटी में कटौती वाला गिफ्ट दिया है, उसी तरह हम चाहेंगे कि 26 जनवरी को जब वे लालकिले से देश को संबोधित करें तो शिक्षा पर जो जीएसटी है, उसे खत्म कर देश को होली का गिफ्ट दें.' खान सर की यह बात तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री केवल 15 अगस्त को लालकिले से देश को संबोधित करते हैं, 26 जनवरी को नहीं.