)
Giriraj Singh On Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर वायरल एक वीडियो ने बिहार की सियासत में तूफान ला दिया है. इस वीडियो में एक समर्थक द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लालू के पैरों के पास रखकर फोटो खिंचवाते दिख रहा है. लालू यादव ने डॉ आंबेडकर की तस्वीर को ना छुआ और ना ही उठाया. इसे लेकर NDA ने लालू यादव पर ‘बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान’ करने का आरोप लगाया है. इस मामले में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर जनकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अंबेडकर की अपमान पूरे बिहार की जनता नहीं सहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव को बालू खाकर और गंगाजल पीकर माफी मांगना चाहिए.