)
Masaurhi Sub-Jail Viral Video: मसौढ़ी में सोशल मीडिया में कुछ बंदियों का शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में कहा जा रहा है कि यह मसौढ़ी उपकारा का है, जिसमें कुछ युवक गिलास में पीते नजर आ रहे हैं. साथ ही एक युवक गांजे का कस लगाते दिख रहा है. हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो कब का है और कहां का है यह भी जानकारी नहीं मिल सकी है. वीडियो में शराब की बोतल भी नहीं दिखी है. वीडियो वायरल होने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई है. जो लगातार वीडियो की जांच करने की बात कह रहा है. ऐसे में वायरल वीडियो का सच जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.
रिपोर्ट: Prabhanjan kumar singh