Published: Dec 19, 2025, 07:22 PM IST|Updated: Dec 19, 2025, 07:22 PM IST
संसद से पास हुए VB-G RAM G बिल 2025 पर TMC के विरोध पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, जो लोग बापू के नाम पर राजनीति कर रहे थे, उन्हें समझना चाहिए कि उनके सिद्धांत क्या थे. उनके सिद्धांत कभी भी चेयर का अपमान करने, मंत्री के जवाब देने पर कागज फेंकने के नहीं थे. उनके सिद्धांत शांतिपूर्ण विरोध के बारे में थे. आपको किस नाम से आपत्ति है? भगवान राम का, जो महात्मा गांधी को बहुत प्रिय था.