बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बेदखल होगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों को पनाह दे रही है. केंद्र सरकार की योजनाएं जमीन तक नहीं पहुंच रही है. लोगों को लग रहा है कि जब तक राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने वाला