Motihari Huge Fire: बिहार के मोतिहारी से भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है. यहां आग की लपटों ने बेटी की शादी के अरमानों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया. रक्सौल प्रखण्ड के सिसवा गांव मे 10 घर जलकर खाक हो गया है. घटना रविवार के देर रात की है. पशु को मच्छर से बचाने के लिए आग जलाकर धुंआ किया गया था. सुलगते हुए आग ने विकराल रूप धारण कर 10 घर को जलाकर राख कर दिया.