Nageshwar Baba Video: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. मंगलवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है, आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जिन्हें ज्ञान और तप की देवी माना जाता है. दुर्गापूजा के दौरान भक्त मां शेरावाली को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह से आराधना और साधना में जुटे हैं. ऐसे ही पटना के नवलखा मंदिर में एक भक्त पुजारी नागेश्वर बाबा हैं, जो सीने पर 21 कलश रखकर मां की आराधना में जुटे हैं.