Nawada Viral Video: होली पर शराब पीने का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार

बिहार के नवादा जिले के रूप प्रखंड में होली के दौरान शराब पीते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में युवक शराब की बोतल और गिलास लेकर होली का जश्न मनाते नजर आ रहे थे. वीडियो वायरल होते ही थाना प्रभारी बसंत कुमार ने इसका संज्ञान लिया और होली समाप्त होने के बाद सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान शंभू पंडित, शशिकांत कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है.

See more

रेकमेंडेड वीडियो