)
Dhanbad Bomb Video: धनबाद कोयलांचल में बात बात में बमबाजी गोलीबारी करना आम बात सी हो गई है. अभी तक वर्चस्व को लेकर बमबाजी की घटना हो रहा था, लेकिन अब तो सम्पति विवाद में भी बमबाजी कर दहशत फैलाया जा रहा है. ताजा मामला जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा मस्जिद पट्टी में घटित हुआ है. जहां बम के धमाके से पूरा क्षेत्र थर्राया है. दरअसल, चाचा और भतीजे में सम्पति को लेकर विवाद चल रहा था. आज भतीजा शेरू कुरेशी अपने चाचा के छत पहुंचा. बम चाचा के घर फेंक भाग निकला. बम के धमाके से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया. घर मे बम के धमाके से आग लग गया. घर का पूरा समान जलकर राख हो गया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है. घर के लोग अपने भतीजे पर बमबाजी करने का आरोप लगाया है.
रिपोर्ट: Nitesh Mishra