VIDEO:राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन का BJP ऑफिस में हुआ भव्य स्वागत

पटना: भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री और पटना की बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. नितिन नबीन का पटना स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका सम्मान किया.

रेकमेंडेड वीडियो