)
Buxar Martyr Video: 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए बिहार के लाल सुनील सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा. शहीद के पहुंचते ही पूरा इलाका 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा. पत्नी ने वीर पति को अंतिम विदाई देते हुए शहादत पर गर्व जताया. तो वहीं मौके पर पहुंचे बक्सर के डीएम विद्यानन्द सिंह और एसपी शुभम आर्य ने भी शहीद हलवदार को नमन किया. बताते चलें कि ऑपरेशन सिंदूर में 9 मई 2025 की रात को पाकिस्तान द्वारा छोड़े गए ड्रोन हमले में हवलदार सुनील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिनका इलाज आर्मी अस्पताल में चल रहा था, वे आखरी दम तक जिंदगी और मौत से लड़ते हुए रहे और आखिरकार 6 जून 2025 को अपनी शहादत दे दी. देखें वीडियो.