पटना में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में एक बार फिर कांग्रेस सांसद पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली. वे समर्थकों संग सड़क किनारे कुर्सी लगाकर सभा सुनते रहे. यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार पप्पू यादव को महागठबंधन के मंच से दूर रखा गया है. उनके समर्थक लगातार इस पर नाराजगी जाहिर करते रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव मंच पर नज़र नहीं आए, लेकिन स्टेज के पीछे