)
Patna Ex SSP Viral Dance: पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनका डांस वीडियो, जो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में अवकाश कुमार फिल्म 'कभी खुशी कभी ग़म' के मशहूर गाने 'बन्नो की सहेली रेशम की डोरी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं. उनका यह बिंदास अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यूज़र्स इसे ‘ऑफ ड्यूटी स्टाइल’ बता रहे हैं. कुछ दिन पहले भी अवकाश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जब वो एसएसपी पद से हटाए जाने के बाद होटल मौर्य में हुए विदाई समारोह में 'मुसाफिर हूं यारो, न घर है ना ठिकाना' गाना गा रहे थे. अब डांस के इस नए वीडियो ने फिर साबित कर दिया है कि अवकाश कुमार केवल एक सख्त अफसर ही नहीं, बल्कि मस्तमौला इंसान भी हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि ज़ी न्यूज़ नहीं करता है. रिपोर्ट: प्रकाश सिन्हा