Patna CCTV: पटना के विक्रम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार का पीछा किया, लेकिन कार सवार अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात विक्रम मोड़ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में कुछ संदिग्ध लोग सवार हैं. शक के आधार पर पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया,