)
Pawan Singh wife Jyoti Singh Video: भोजपुरी सिनेमा जगत के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं. इसी के तहत वह काराकाट में जनसंकल्प सह आशिर्वाद यात्रा कर रही हैं. इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. अपनी यात्रा का ज्योति सिंह ने रील वीडियो बनाया और पोस्ट किया. वीडियो के बैग्राउंड में गाना बज रहा है कि दौलत शोहरत क्या करना, बस तेरे प्यार का सहारा काफी है.