)
Muzaffarpur Police Video: मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां जमानत ले चुके आरोपी के घर पुलिस इस्तेहार चिपकाने पहुंच गई और आरोपी परिवार वालों ने जमानत का पेपर दिखाया तो पुलिस ने भद्दी भद्दी गालियां दिया. घर गिराने की धमकी दिया है. उसके बाद जमानत ले चुके आरोपी ने इस बात की जानकारी कोर्ट को दी. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस के इस कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए रिपोर्ट की मांग की. पूरा मामला यह है कि पॉक्सो कोर्ट- प्रथम के यहां एक मुकदमा का विचारण चल रहा है, जहां पर कांड के आरोपी चिंटू कुमार ऊर्फ झामू चौधरी जमानत ले नियमित रूप से कोर्ट में उपस्थित हो रहा है. इसी बीच अहियापुर थाना की पुलिस 5 जून को पुलिस फोर्स और बैंड बाजा के साथ पहुंची और आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपका दिया. आरोपी की मां ने जब जमानत का पेपर दिखाया तो पुलिस ने बताया कि घर को कुर्की करना है. यहां तक कि पुलिस ने जमानत के कागजात को भी फर्जी करार कर दिया.
इनपुट: मणितोष कुमार