)
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की ड्यूटी संपन्न कर मुजफ्फरपुर से बांका लौट रहे पुलिस जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. शुक्रवार की देर शाम तीन बसों में सवार करीब 101 जवान जब मुंगेर जिले के तेलिया तालाब के समीप रुके, तो उन्होंने सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर भोजन का ऑर्डर दिया. खाना बनने में देर होने पर कुछ जवानों ने ढाबे पर रखे साउंड बॉक्स में गाना बजाया और 'चिकनी चमेली' गाने पर थकान मिटाने के लिए डांस करने लगे. इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.