Published: Dec 22, 2025, 08:44 PM IST|Updated: Dec 22, 2025, 08:44 PM IST
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 23 दिसंबर को अपनी पहली बिहार यात्रा पर पटना आ रहे हैं. इस अवसर पर बिहार भाजपा ने उनके भव्य स्वागत की ऐतिहासिक तैयारी की है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और विधायक मनोज शर्मा ने इस नियुक्ति को बिहार के लिए गौरव की बात बताया है. पटना एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक एक विशाल रोड शो निकाला जाएगा, जिसमें हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी.