RJD Vs Congress: वैशाली में महागठबंधन में उस समय जबर्दस्त दरार पड़ती दिखाई दी, जब जिले की दो सीटों पर राजद और कांग्रेस आमने सामने हो गए. वैशाली और लालगंज सीटों पर दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. इसके बाद अब दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में भी टकराव शुरू हो गया है. इसकी एक बानगी हाजीपुर समाहरणालय में देखने को मिली, जब लालगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर आदित्य कुमार नामांकन करने पहुंचे. उनके नामांकन में