आरपीएफ (RPF) जवान की बहादुरी का एक सराहनीय वीडियो भागलपुर रेलवे स्टेशन से सामने आया है. मंगलवार शाम करीब 4:35 बजे, स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान उस समय बाल-बाल बची जब वह धीरे-धीरे गति पकड़ रही 13410 डाउन किउल–मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संजीव कुमार झा अपनी नियमित ड्यूटी पर थे, जब उनकी नज़र महिला यात्री सोनी देवी पर पड़ी. ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर