Thar Jeep Crushes 4 People: काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ में एक अनियंत्रित थार जीप ने चार लोगों को कुचल दिया. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए. बताया जाता है की जमुना पेट्रोल पंप के पास एक थार जीप तेज गति से आकर सड़क किनारे पहले एक महिला को ठोकर मारी. उसके बाद पुल के रेलिंग पर बैठे तीन युवकों को भी टक्कर मारते हुए गड्ढे में चली गई.