कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर पिछले दिनों नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत करने बिहार आए हुए थे. बिहार यात्रा से वे इतने खुश थे कि वहां की व्यवस्थाओं की तारीफ करते नहीं अघाए और उनकी इस तारीफ से राजनीति भी होने लगी. राजनीति से इतर शशि थरूर ने नालंदा प्रवास के दौरान कुछ गाने भी गाए, जिसके वीडियो आजकल वायरल हो रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि एक राजनेता के पीछे एक गायक