मोहनिया में बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश दीवाना के नामांकन में शिल्पी राज ने समा बांधा

Bihar Chunav 2025: कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी और प्रसिद्ध बिरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया. उसके बाद जगजीवन स्टेडियम, मोहनिया में एक भव्य नामांकन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज समेत आधा दर्जन से अधिक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया. भोजपुरी गीतों की धुन पर समर्थक झूम उठे और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

रेकमेंडेड वीडियो