Chandan Yadav Video: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में दस कारोबारियों से व्हाट्सऐप के जरिए रंगदारी मांगने वाले शख्स को सीतामढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स महाराष्ट्र में बैठकर कारोबारियों से रंगदारी की मांग करता था. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए मामले का अनुसंधान किया, उसके बाद महाराष्ट्र से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी चंदन यादव है.
रिपोर्ट: त्रिपुरारी शरण