SBI Bank ATM Snake Video: पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से शनिवार को अचानक एक पांच फीट लंबा जहरीला सांप निकल आया. एटीएम से सांप निकलने की सूचना मिलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग दहशत में आ गए और काफी देर तक एटीएम के पास कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. एटीएम गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थिति को