जमुई जिले के चकाई प्लस टू परियोजना उच्च विद्यालय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्राएं स्मार्ट क्लासरूम में लगे टीवी पर भोजपुरी गानों का मजा लेती और डांस करती नजर आ रही हैं. अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही बताया है. उनका कहना है कि बच्चों को ज्ञान हासिल करने के लिए स्कूल भेजा जाता है, लेकिन यहां शिक्षा की जगह मनोरंजन हो रहा है. विद्यालय की