Tej Pratap Yadav Video: तेज प्रताप यादव ने 16 अक्टूबर को महुआ विधानसभा सीट से नामांकन भरा. इस दौरान उन्होंने अपनी दादी की तस्वीर अपने साथ रखी हुई थी. तेज प्रताप ने कहा कि जो विकास करेगा, वही महुआ के दिल पर राज करेगा. लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने महुआ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है.