)
Tej Pratap Yadav: भले ही तेज प्रताप यादव इस समय अपनों के निशाने पर हैं. भले ही मां-बाप यानी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल कर रखा है, लेकिन उनका भौकाल टाइट है. यकीन न हो तो इस वीडियो को देखिए. वीडियो को पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है, 'हमारे सभी सपने साकार हो सकते हैं, यदि हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो.' वीडियो में दिख रहा है कि तेज प्रताप यादव बड़े सधे हुए अंदाज में अपने कार्यालय में एंट्री ले रहे हैं और एक बड़ी कुर्सी पर जा बैठते हैं. उनके पीछे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है. यह दिखाता है कि परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद भी मां-बाप के प्रति उनकी निष्ठा डिगी नहीं है. आज के समय में ऐसे बेटे मिलते कहां हैं?