)
Tejashwi Yadav Birthday Video: तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. तेजस्वी यादव ने बीती रात परिवार संग केक काटकर सेलिब्रेट किया. इस दौरान उनके साथ पत्नी, मां राबड़ी देवी और बहन रोहिणी आचार्य मौजूद रहीं. वहीं तेजस्वी के जन्मदिन पर राजद कार्यालय पर भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम यहां केवल अपने नेता का जन्मदिन मनाने आए हैं. हम उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे बिहार की सेवा करते रहेंगे.