)
Bihar Chunav 2025: राजद समर्थकों ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया. उनकी कार पर चप्पल और गोबर फेंका गया. इसके अलावा "मुर्दाबाद" के नारे भी लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया. इस घटना से नाराज विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं. NDA सत्ता में आ रही है. गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं. विजय सिन्हा जीतने वाले हैं. उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया. उनकी गुंडागर्दी देखिए. उनकी छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा."