समस्तीपुर के छोटे से कस्बे ताजपुर से निकलकर बुधवार को क्रिकेट जगत में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबको अपना लोहा मनवा दिया. क्रिकेट के मैदान में हर रोज नया कीर्तिमान स्थापित कर हर किसी को अचंभित करने वाले वैभव ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही दिन अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ दिया. इस प्रदर्शन को लेकर उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी कहते हैं, वैभव निरंतर अपने