Mahagathbandhan Workers Burned Congress MLA Pratima Kumari Effigy: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वैशाली में कांग्रेस की टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है. यहां राजापाकर से कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी का पुतला फूंक कर विरोध जताया. बताया जा रहा है कि महागठबंधन के कार्यकर्ता विधायक से उपेक्षा और अनुचित व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है.