VIDEO: महेशपुर में गैरेज से निकला पांच फुट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा टल गया. महेशपुर थाना क्षेत्र के एक मोटरसाइकिल गैरेज में सफाई के दौरान पांच फुट लंबा कोबरा सांप निकल आया. गैरेज संचालक छोटू शेख ने तुरंत लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर सर्प मित्र अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे और कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया. बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया. इस घटना से गैरेज संचालक और आसपास के लोग भयभीत हो गए,
See more

रेकमेंडेड वीडियो