Monu Singh Exclusive Video: नौरंगा गोलीकांड में छह महीने से फरार चल रहे कुख्यात मोनू सिंह को पुलिस ने बरौनी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. पटना और पचमहला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस गिरफ्तारी से मामले में बड़ी सफलता मिली है. मोनू पचमहला के नौरंगा गांव का निवासी है. पंचायत को लेकर हुए विवाद में अनंत सिंह और सोनू–मोनू गिरोह के बीच दर्जनों राउंड फायरिंग हुई थी, जिससे पूरा इलाका दहल उठा था. घटना के बाद पुलिस की