Bear Rescue Video: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिरदा गांव के पास मंडा मैदान के पास पुराना झाड़ियों से घिरे कुएं में जंगली भालू गिर गया. जिसे वन विभाग ने ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर बाहर निकाला. इसके बाद जंगल की ओर खदेड़ दिया दिया. हालांकि, भालू को कुएं से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अथक प्रयास से भालू को कुएं से सकुशल बाहर निकाला जा सका.
रिपोर्ट: ब्रजेश