)
साहिबगंज: झारखंड के बोरियो थाना क्षेत्र के बास्को गांव में ग्रामीणों ने एक महिला को प्रेम प्रसंग के शक में रातभर बंधक बना लिया. बताया गया कि महिला किसी काम से बाहर गई थी और रात को लौटते समय टेम्पो से गांव पहुंची. गांव वालों को शक हुआ और उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी. प्रधान ने विचार के नाम पर महिला को रातभर बैठाकर रखा. सूचना पर बोरियो थाना पुलिस महिला को मुक्त कराने में जुटी रही. साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि महिला को जल्द ही मुक्त कर थाना लाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इनपुट- पंकज वर्मा