)
Saharsa Video: बिहार के सहरसा के पूरब बाजार स्थित नलकूप मैदान में 19 मार्च, 2025 से शुरू होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम कथा और श्रीराम महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ, जिसमें 500 से अधिक महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं. कलश यात्रा नलकूप मैदान से शुरू होकर शहर कॉलेज गेट, पूरब बाजार, वीआईपी रोड, शंकर चौक, डीबी रोड, थाना चौक, गंगजला चौक होते हुए पुनः नलकूप मैदान पहुंची. इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा. इनपुट: विशाल कुमार