)
Motihari Crime: पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड के गांव दोस्तियां से रौंगटे खड़ा करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद रामगढ़वा थानाक्षेत्र में कानून और व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगता दिखाई दे रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव के दबंग दो महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं. महिलाओं को बचाने के लिए बच्चे चिल्ला रहे हैं, लेकिन कोई बचाने नहीं आ रहा है. खेत मे दो महिलाओं पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं और दोनों जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रही हैं. जब कोई नहीं बचाता है तो बुरी तरह घायल होकर खेत मे ही बेहोश हो जाती हैं. बताया जा रहा है कि गांव के दबंग हरिलाल साह व उसके परिजन जमीन के विवाद में श्रीकिशोर साह के दोनों पतोहू की पिटाई कर रहे हैं.
रिपोर्ट: पंकज कुमार