)
Snake Video: झारखंड से एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक और जानलेवा सांप रसेल वाइपर को नंगे हाथों से पकड़ता नजर आ रहा है. रसेल वाइपर को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है और इसकी एक काट से इंसान की जान भी जा सकती है. बावजूद इसके, युवक बिना किसी डर और सुरक्षा के उसे पकड़ता है और आसपास के लोग उसे रिकॉर्ड कर रहे होते हैं. वीडियो देखकर लोगों में डर और हैरानी दोनों है. विशेषज्ञों ने इस हरकत को बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसा करना जान के लिए बड़ा खतरा है.