बिहार में छाए आंशिक बादल, उमस भरी गर्मी जारी, 38 डिग्री अधिकतम तापमान
Advertisement

बिहार में छाए आंशिक बादल, उमस भरी गर्मी जारी, 38 डिग्री अधिकतम तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, गया का 28.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

बिहार में आंशिक बादल. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पटना : राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाने से उमसभरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है. शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, गया का 28.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा. इस बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है. 

शुक्रवार को पटना का अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.