मेष राशि

मेष राशि के लोगों को तांबा, गेहूं, मध्य मूंगफली और गुड़ का दान करना चाहिए. इससे माना जाता है कि पितरों के साथ सूर्य देव की कृपा होगी.

PUSHPENDER KUMAR
Dec 10, 2023

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को चावल, दूध और चांदी शक्कर का दान करना चाहिए. जिससे वित्तीय समस्याएं दूर हो सकती हैं.

मिथुन राशि

मार्गशीर्ष अमावस्या को भौमवती अमावस्या कहा जाता है और मिथुन राशि वालों को गाय को चारा खिलाना, हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करना और गरीबों को बूंदी के लड़्डू बांटना चाहिए, जो करियर में प्रमोशन के योग बना सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को दूध, घी, शंख, मोती और कपूर का दान करना चाहिए, जिससे वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शहद, लाल वस्त्र, शकरकंद, गुड़ और दाल का दान करना चाहिए, जिससे सात पीढ़ियों को खुशहाली का वरदान मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को जरूरतमंदों को हरी सब्जी, हरे रंग के कपड़े और पक्षियों को बाजरा देना चाहिए, जिससे पितर प्रसन्न हो सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि वालों को असहाय लोगों को चावल से बनी खीर या घी का दान करना चाहिए, जिससे उनकी तरक्की में मदद हो सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को पितृ दोष से मुक्ति के लिए गरीबों को कंबल और गरम कपड़े देना चाहिए.

धनु राशि

धनु राशि वालों को साल की आखिरी अमावस्या पर दूध में केसर डालकर बेसहारा लोगों में बांटना चाहिए, जिससे उनकी सेहत और आयु में वृद्धि हो सकती है.

मकर राशि

मकर और कुंभ राशि वालों को पितरों की कृपा पाने के लिए इस दिन अनाथ और दिव्यांग जनों को अन्न और वस्त्र देना चाहिए.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर चने की दाल, बेसन, केले, गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को सहारा मिल सकता है.

VIEW ALL

Read Next Story