Jitiya Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा जितिया व्रत, जानें नहाय खाय से लेकर पारण तक का समय

Zee Bihar-Jharkhand Web Team
Oct 02, 2023

Jitiya Vrat

हिंदू धर्म में संतान की दीर्घायु, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई तरह के व्रत रखे जाते हैं, जिनमें से एक जितिया व्रत भी है.

Jitiya Vrat 2023

जितिया व्रत नहाय खाय से शुरू होकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी तक चलता है.

Jivitputrika Vrat

जीवित्पुत्रिका व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है.

Jivitputrika Tithi

इस साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 अक्टूबर 2023 को सुबह 06.34 बजे से शुरू हो रही है और समापन 7 अक्टूबर 2023 को सुबह 08.08 बजे होगा.

Jitiya Vrat 2023 Date

ऐसे में साल 2023 में जितिया व्रत 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार को रखा जाएगा.

Nahay Khay date

इस पर्व की शुरुआत सप्तमी तिथि पर नहाय खाय परंपरा से होती है, ऐसे में इस साल 5 अक्टूबर को नहाय खाय किया जाएगा.

Vrat ka Paran

व्रत का पारण 7 अक्टूबर 2023 को सुबह 08.08 बजे के बाद किया जा सकता है.

Jivitputrika Vrat 2023

बता दें, यह उपवास मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखण्ड तथा उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है.

Nirjala Vrat

जितिया व्रत बहुत कठिन व्रत माना जाता है. इसमें व्रती को करीब 30 घंटे का निर्जला व्रत करना होता है.

VIEW ALL

Read Next Story