)
Bettiah Minor Girl GangRape: बेतिया में एक नाबालिग लड़की के साथ चार हैवानों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद समाज के ठेकेदारों ने गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध को रफा-दफा करने के लिए दो दिन तक पंचायती किया है. वहीं, थाना से कुछ दूरी पर यह वारदात हुआ. दो दिन तक पंचायती हुई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी. नाबालिग लड़की के साथ दो सितंबर को गैंगरेप हुआ था, पंचायती में मामला नहीं सुलझने पर परिजनों ने थाना में पांच सितंबर को आवेदन दिया, जिसमें पुलिस ने दो आरोपी शेख केयाजन और दिलशाद को गिरफ्तार किया है. दो अन्य आरोपियों अजरूद्दीन और जाहिद खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
इस पूरे मामले को अब खुद बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन देख रहे हैं. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इस मामले में अगर पुलिस की लापरवाही आती है तो उनपर भी कार्रवाई होगी और अगर पंचायती की गई है तो उन समाज के ठेकेदारों पर भी एक्शन होगा. जिन्होंने ने ऐसे जघन्य अपराध को दबाने के लिए पंचायती किया है.
बताया जा रहा है मुखिया पति चुन्नी खान अपने पुत्र शेख केयाजन और अन्य को बचाने के लिए पंचों के साथ दो दिन तक पंचायत सरकार में पंचायती किया था. पीड़िता के परिजनों ने पर दबाव बनाने की कोशिश की थी.
दरअसल, घटना श्रीनगर थाना अंतर्गत एक गांव की है, जहां दो सितंबर को घर में सो रही नाबालिग लड़की को चार हैवानों ने घर से ले जाकर खेत में गैंगरेप को अंजाम दिया था. एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने देर रात मामले की जांच किए थे. पुलिस ने मुखिया पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पीड़िता को मेडिकल जांच के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. एफएसएल की टीम ने भी जांच किया है. पीड़िता का जहां दुष्कर्म किया गया था, वहां से कुछ दूरी पर पुलिस ने शराब के पैकेट और ठंडा बोतल भी बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है.
इनपुट- धनंजय द्विवेदी
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!