बगहा में जनसुराज पार्टी ने बड़ा रोड शो कर चुनावी समर का बिगुल फूंका. इस अभियान में पार्टी के सभी संभावित प्रत्याशी शामिल हुए और जनता से सीधा संवाद किया. रोड शो इंग्लिशिया से शुरू होकर पटखौली मलकौली तक पहुंचा.
Trending Photos
)
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में जनसुराज पार्टी ने एक विशाल रोड शो कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. इस रोड शो में पार्टी के नेताओं के साथ-साथ सभी संभावित उम्मीदवार भी शामिल हुए और लोगों से सीधे संवाद कर जनसमर्थन मांगा. शहर की सड़कों पर निकले इस कारवां को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला.
जनसुराज का यह रोड शो बगहा विधानसभा क्षेत्र के इंग्लिशिया से शुरू होकर शहर के पटखौली मलकौली तक पहुंचा. पूरे रास्ते में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया. इस दौरान जनसुराज समर्थकों ने इसे बदलाव की शुरुआत बताया.
मीडिया से बात करते हुए जनसुराज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरान अज़ीज़ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने अचानक खजाना खोल दिया है. यह जनसुराज के अभियान का ही असर है कि योजनाओं की घोषणा की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता ने बदलाव का निश्चय कर लिया है और जनसुराज सत्ता में आकर पूरे राज्य का परिदृश्य बदल देगा.
इस रोड शो में भावी प्रत्याशी नंदेश उर्फ चुन्नू पांडेय, मुखिया स्मिता चौरसिया, अतुल शंकर सिंह, जीतेन्द्र यादव और अनील गुप्ता समेत कई अन्य नेता शामिल हुए. इनके साथ रामू चौधरी, अख्तर हुसैन और मोहम्मद अबु लैस भी मौजूद रहे. सभी ने जनता से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को समझाने का प्रयास किया.
जनसुराज के रोड शो में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यकर्ताओं और आम जनता के उत्साह से यह साफ दिखा कि पार्टी का यह अभियान अब लोगों तक पहुंच रहा है. पार्टी का दावा है कि यह प्रयोग अब पूरे बिहार में किया जाएगा, ताकि जनता सीधे अपने प्रत्याशियों से जुड़ सके.
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा ₹100 करोड़ का मानहानि नोटिस
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!