International Yoga Day 2025: बेतिया के एमजेके कॉलेज परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ. संजय जयसवाल, बिहार सरकार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और डीआईजी हर किशोर राय सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से योग किया.
Trending Photos
)
International Yoga Day 2025: बिहार के बेतिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एमजेके कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी की झलकी देखी गई. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ. संजय जयसवाल, मंत्री रेणु देवी, डीएम धर्मेंद्र कुमार डीआईजी हर किशोर राय के साथ सैकड़ो लोगों ने योग किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक हुए, लेकिन आज तक बीमार नहीं पड़े. वह प्रतिदिन योग करते हैं, वो काम भी सबसे अधिक करते हैं और अधिक तनाव में भी रहते है, लेकिन उनकी फिटनेस आप देख सकते हैं. योग की वजह से वह फिट और स्वस्थ हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान में फंसा बेगूसराय का इंजीनियर, परिवार ने डीएम से लगाई वापसी की गुहार
वहीं सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने बताया कि ग्यारह साल पहले आज ही के दिन यूनाइटेड नेशन ने योगा को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में शुरू किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विशाखापट्टनम में 5 लाख लोगों के साथ योग दिवस मना एक रिकार्ड बनाए हैं. इसलिए सभी लोग स्वास्थ रहने के लिए एक घंटा योग करें. बेतिया डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 2025 में विधानसभा चुनाव है, उसको लेकर हम स्वीप के माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहे हैं. सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं.
वहीं चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा योग जरूर करें. बता दें कि जिला प्रशासन के इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा चुनाव की तैयारी भी दिखी. मंत्री सांसद विधायक मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर फोटो शूट कराया, मतदाता हस्ताक्षर अभियान पर सभी ने हस्ताक्षर किया. तो वहीं कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया.
इनपुट- धनंजय द्विवेदी
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!